ब्रेस्ट मिल्क को कैसे बढ़ाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क बढ़ाने के लि‍ए क्‍या करें? (Ways to get breast milk faster after delivery)

कुछ आसान चीजों की मदद से आप ब्रेस्‍टमि‍ल्‍क की सप्‍लाई बढ़ा सकते हैं। लैक्‍टेशन एक्‍सपर्ट की मदद से आप सही सप्‍लीमेंट या डाइट फॉलो करके म‍िल्‍क सप्‍लाई बढ़ा सकते हैं। ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क को बढ़ाने के ल‍िए इन ट‍िप्‍स को फॉलो करें-
1. ब्रेस्‍टफीड‍िंग के दौरान मिल्‍क पंप करें

अगर आपको लग रहा है क‍ि बच्‍चे को स्‍तनपान करवाने के बाद भी दूध बचा है तो उसे पंप की मदद से स्‍टोर करें। दूध को फीड‍िंग के दौरान पंप करने से भी ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क की मात्रा बढ़ती है। मां का दूध कमरे के तापमान पर स्‍टोर क‍िया जा सकता है।
2. ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क बढ़ाने के ल‍िए क्‍या खाएं?

ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क बढ़ाने के ल‍िए आप स्‍तनपान के दौरान हेल्‍दी फूड जैसे फ्लैक्‍स सीड्स, होल वीट ग्रेन आद‍ि चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क बढ़ाने के ल‍िए आप लहसुन, अदरक, मेथी दाना, सौंफ आद‍ि का सेवन भी कर सकते हैं। इन सब फूड और हर्ब्स में गैलेक्टागॉग्स (galactagogues) होता है ज‍िससे ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क बढ़ता है।
3. बच्‍चे को दोनों तरफ से स्‍तनपान करवाएं

ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क बढ़ाने के ल‍िए आपको बच्‍चे को दोनों स्‍तनों से दूध प‍िलाना चाह‍िए। जब एक तरफ से बच्‍चा दूध पीना बंद कर दे तो उसे दूसरी तरफ से दूध प‍िलाने का प्रयार करना चाह‍िए इससे ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क की मात्रा बढ़ती है और कई र‍िसर्च में बताया गया है क‍ि इससे दूध में फैट की मात्रा भी बढ़ती है।
4. ब्रेस्‍टफीड करवाने की कोश‍िश करें

दो बातें एक-दूजे से जुड़ी हुईं हैं, बच्‍चा स्‍तनपान तभी करेगा जब उसे पर्याप्‍त मात्रा में दूध म‍िलेगा और जब बच्‍चा स्‍तनपान करेगा तभी मां के शरीर में दूध की मात्रा बढ़ेगी इसल‍िए आपको बच्‍चे को द‍िन में 8 से 12 बार ब्रेस्‍टफीड करवाने की कोश‍िश करनी चाह‍िए। इससे दूध की मात्रा भी बढ़ेगी। बच्‍चे के स्‍तनपान करने से हार्मोन पर असर पड़ता है और दूध की मात्रा बढ़ती है।
5. ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क बढ़ाने के ल‍िए खुश रहना सीखें

अगर आप बच्‍चे को ब्रेस्‍टफीड करवाना चाहती हैं तो तनाव से दूर रहें क्‍योंक‍ि इसका असर हार्मोन पर पड़ता है और इससे दूध की मात्रा घटने लगती है। आप खुश रहेंगी तो ही स्‍तनों में दूध की मात्रा बढ़ेगी।
6. ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क की मात्रा बढ़ाने के लिए नींद पूरी करें

अगर आप नींद पूरी नहीं करेंगे तो बच्‍चे को स्‍तनपान करवाने में परेशानी हो सकती है, आपको नींद पूरी करनी चाहि‍ए। फ्रेश माइंड से च‍िंतामुक्‍त होकर बच्‍चे को स्‍तनपान करवाएंगी तो म‍िल्‍क सप्‍लाई भी अच्‍छी होगी।
7. ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क की मात्रा बढ़ाने के लिए हाइड्रेशन जरूरी है

अगर मां का शरीर हाइड्रेट नहीं तो ड‍िलीवरी के बाद स्‍तनपान करवाने में परेशानी आ सकती है इसल‍िए आपको अपने हाइड्रेशन का खास खयाल रखना है, रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर प‍िएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info